बक्सर, मार्च 27 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला उजगार हुआ है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने युवक के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को दिए आवेदन में परिजनों ने कहा है कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी, औद्योगिक थाना क्षेत्र के मानसिंहका पट्टी गांव निवासी अनंत तुरहा बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर उसके साथ गलत करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने देख लिया। शोर मचाने पर युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद बच्ची घर गई। जिसने सारी बात परिजनों को बताई। जहां से परिजन महिला थान आकर युवक के खिलाफ नामजद नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने ...