बागेश्वर, जुलाई 11 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत झिरौली थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना का खुलासा होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, छह जुलाई को गुमशुदा नाबालिग की शिकायत पर थाना झिरौली में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से नौ जुलाई को बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ और बयान में बालिका ने आरोप लगाया कि पांच जुलाई को गैस ट्रक में लिफ्ट लेने के दौरान आरोपी गोविंद सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 10 जुलाई को मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(जे)/6 की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद झ...