गुमला, मई 20 -- सिसई प्रतिनिधि। पुसो थाना क्षेत्र के निजमा बघराईटोली गांव निवासी 25 वर्षीय अरविंद गोप को पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।थानेदार जहांगीर खान ने बताया कि वर्ष 2025 में थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने पुसो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अरविंद गोप को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पोक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।

हिं...