छपरा, जुलाई 15 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के एक कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि उसकी मां और छोटा भाई दूसरे कमरे में थे। आरोप है कि एक युवक घर के पीछे से कमरे में घुसा और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने पहले उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची का सदर अस्पताल, छपरा में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल जांच कराई गई है तथा कोर्ट में ...