रांची, अप्रैल 11 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमलिया में पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक पर गुरुवार दोपहर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस संबंध में नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ शुक्रवार देर रात रातू थाना में पड़ोसी युवक वसीम मंसुरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता के परिवार वाले गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में अकेला देख आरोपी वसीम मंसुरी (पिता स्व. नूर मोहम्मद मंसुरी) चुपके से घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान पीड़िता शोर मचाते हुए सीढ़ी से छत पर चढ़ गई और आरोपी से बचने के लिए छत से छलांग लगाने का प्रयास किया, लेकिन जान जाने के डर से छत पर ही शोर मचाती र...