मुरादाबाद, जुलाई 3 -- थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसवां गौड़ निवासी वादी ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की ससुराल में रिश्तेदारी होने के कारण आरोपी मोहम्मद फैज़ पुत्र जफीर का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि इसी दौरान वर्ष 2023 से 2025 के बीच आरोपी ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपनी बातों में फंसाया और उसकी मर्जी के बिना कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।आरोप है कि आरोपी इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार प...