मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाले चिकित्सक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

घटना का विवरण एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने 18 अगस्त को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच मे सामने आया कि नाबालिग युवती को मिमलाना रोड पर रहने वाले चिकित्सक आदिल ने अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दूसरे आरोपी नाजिम निवासी मिमलाना रोड कने उसका ब...