विकासनगर, अक्टूबर 11 -- नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को सेलाकुई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि तौकीर नाम के युवक ने बहला-फुसलाकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की। इसके बाद टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जिसके बाद टीम ने आरोपी तौकीर अंसारी पुत्र शाहिद मियां निवासी ग्राम भंगा थाना भंग जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया...