बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर। न्याय पार्टी की जिला इकाई ने गाजीपुर जिले के थाना करंडा क्षेत्र के ग्राम में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा कि समाज की नाबालिग के साथ दबंगों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव को गंगा में फेंक दिया था। न्याय पार्टी ने निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान जिला महासचिव राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, सुनील पाल, महेश चंद्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...