लखनऊ, मार्च 18 -- महिगवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीते सोमवार देर रात की है। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता के पिता ने महिगवां थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सोमवार रात घर से शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला ब्रजेश यादव वहां पहले से घात लगाकर बैठा था। उसने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। आरोपी ने जातिसूचक गालियां भी दीं।बेटी की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो ग...