गौरीगंज, दिसम्बर 8 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिक पुत्री को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...