बोकारो, फरवरी 14 -- कथारा। बेरमो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह में एक बारह वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बहला फुसलाकर शारीरिक सबंध बनाने का मामला सामने आया है। थाना में बच्ची की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत सीसीएलकर्मी लक्ष्मी रजवार (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेज दिया है। महिला ने आवेदन में जिक्र किया है कि उनकी बेटी अपने घर से विद्यालय जा रही थी। इसी क्रम में जारंगडीह मनसा नगर नगर निवासी सीसीएलकर्मी लक्ष्मी रजवार ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची घटना के बाद जब घर में डरी सहमी पहुंची तो उसने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसके बाद परिजनों के साथ महिला बोकारो थर्मल थाना गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोप...