धनबाद, मई 8 -- तेतुलमारी थाना क्षेत्र के एक हार्डकोक भट्ठे में बुधवार को हुई नाबालिग के साथ ज्यादती के मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत पर आरोपी देवघर निवासी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर युवती को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि बुधवार की शाम आरोपी ने युवती को रुपए का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...