अयोध्या, अप्रैल 29 -- अयोध्या, संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया उपरहार निवासी दलित अर्जुन पुत्र स्व. शत्रोहन ने नाबालिग बहन से कूटरचित तरीके से कुछ लोगों पर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को शिकायती पत्र देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- कलंक के खिलाफ : कनाडा में रह रहे व्यक्ति की बना दी फर्जी पावर ऑफ एटार्नीशिकायती पत्र में आरोप एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि प्रार्थी की नाबालिग बहन पिंकी कुमारी के नाम पिता के निधन के बाद लगभग आठ बिस्वा जमीन खतौनी में दर्ज हो गयी। पिंकी का आधार कार्ड नंबर- 832946905968 में जन्मतिथि एक जनवरी 2010 दर्शाई गई है, लेकिन जमीन के बैनामाधारकों ने बहन का दूसरा आधार कार्ड कूटरचित करके बनवा लिया जिसमें जन्मतिथि एक जनवर...