छपरा, जनवरी 30 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही आधा दर्जन युवकों द्वारा छेड़खानी करने औऱ विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है । बताया जाता है कि गत 24 जनवरी की शाम 5 बजे किशोरी को अकेली देख छह युवक घर में घुस गए व छेड़खानी करने लगे । उस वक्त किशोरी के माता-पिता गांव में ही एक मुर्गीफार्म पर काम कर रहे थे जबकि घर पर किशोरी व उसकी दो छोटी बहनें मौजूद थीं। किशोरी और उसकी बहनों द्वारा चिल्लाने पर गांव के लोग व उसके माता पिता पहुंचे तो युवकों ने किशोरी और उसके परिजनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया । सूचना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची । सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पानापुर ले गयी । किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया। इस मामले में किशोरी की म...