मेरठ, मई 4 -- किशोरी से छेड़छाड़ पर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार माधवपुरम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसी बीच घटना की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई। कार्यकर्ता लव जिहाद का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। सीओ ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचीं और आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में...