रुडकी, मार्च 10 -- झबरेड़ा। पुलिस ने एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सोमवार को बच्ची गांव में रास्ते से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे रोककर गलत हरकत की। किसी तरह बच्ची वहां से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...