गुमला, जुलाई 18 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मुशर्रफ बक्स को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपित फोरी गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर सदर थाना पहुंचे और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...