मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबलिग से छेड़छाड़ में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबलिग ने आरोपी युवक पर जबरन जंगल में खीचकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर दिया। दो दिन पूर्व एक गांव निवासी नाबलिग लड़की से जंगल से घर लौटते समय दूसरे वर्ग के युवक ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। नाबलिग ने युवक पर जबरन खेत में खीचकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपेार्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि वांछित आरोपी को जानसठ रोड से पकड़ लिया है। पकड़ा गया आरोपी बाबर पुत्र रियासत निवासी खेडी कुरेश है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...