संभल, अगस्त 18 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के लधनपुर शहवाजपुर निवासी ग्रामीण ने अपनी पुत्री उम्र 17 वर्ष के साथ थाने पहुंच कर। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के दो लोगों ने गुरुवार को शाम शराब के नशे में पुत्री को बाजरे के खेत में खींचकर छेड़छाड़ की। ग्रामीण ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से गांव से बाहर गए थे और वापस घर आकर उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद वह बेटी के साथ थाने आए और शिकायत दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर गांव निवासी बंटी व रामनिवास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्...