नाबालिग से गैंगरेप से आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
बलिया, जुलाई 10 -- मनियर (बलिया)। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की मौत को लेकर लोगों में गुस्सा है। गुरुवार की देर शाम इलाके के बड़ागांव स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर से कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए न्याय की मांग की। राजस्थान के श्रीगंगानगर में कुछ दिन पहले 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़िता की मौत भी हो गई थी। इसके विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया। अपराधियों को फांसी देने की मांग की। दो मिनट का मौन रखकर बेटी को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय राजभर, राजू राजभर, रणजीत बहादुर सिंह दीपू, मनोज तिवारी, बबलू राजभर, संतोष चौहान, अशोक राजभर, बंसत चौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.