नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। चलती बस में नाबालिग से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस आमने-सामने हैं। नोएडा पुलिस के अनुसार, जब पीड़िता को नोएडा आना था और घटनास्थल, दोनों ही नोएडा के हैं तो भी दिल्ली पुलिस ने 25 दिन तक नोएडा पुलिस को ना तो घटना की जानकारी दी और ना ही मुकदमे की जांच स्थानांतरित की। क्यों शुरू हुआ विवाद यह भी पढ़ें- जब जुर्म हो रहा होता है, पुलिस गायब होती है. दिल्ली में निर्भया जैसी वारदात पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्साक्यों शुरू हुआ विवाद बस में नाबालिग के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म की घटना में अब दिल्ली पुलिस घटनास्थल नोएडा का बता रही है, जिसको लेकर ही विवाद प्रारम्भ हुआ है। सोमवार को दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बय...