नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली की कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने किशोरी से गैंगरेप की वारदात में जिस बस को जब्त किया है, वह सड़क पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती रही है। बीते जुलाई महीने में ही यूपी के विभिन्न इलाकों में इस बस के 8 चालान हुए हैं। इनमें से अधिकांश चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने के हैं। बीते अप्रैल महीने में खरीदी गई इस बस पर 8 ट्रैफिक नियम उल्लंंघनों का 54 हजार रुपये चालान के बकाया हैं। यह चालान दर्शाते हैं कि बस चलाने वाला किस तरह से देर रात सड़कों पर बस को दौड़ाता रहा है। यह भी पढ़ें- 47 किमी चीखती रही पीड़िता, दिल्ली में किसी ने नहीं सुना; बस में फिर निर्भया कांडफिरोजाबाद के युवक की है बस वारदात में शामिल बस अनिल जादौन के नाम पर पंजीकृत है, जो यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला है। बीते 28 अप्रैल को इस बस का पंजीकरण यूपी में...