बिजनौर, मार्च 2 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन दिन पूर्व दो युवक उसके नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गांव में बंद पड़े एक मकान में ले जाया गया, जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। घर लौटने पर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों आजम पुत्र नईम और अयान पुत्र फुरकान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबराबाद-बुंदकी मार्ग स्थित हाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.