काशीपुर, मार्च 5 -- काशीपुर संवाददाता। पुलिस ने दस माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग से देह व्यापार कराने के आरोप में मंगलवार की रात दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को गांव हरियावाला स्थित एक घर में बंधक बनाकर देह व्यापार कराते थे। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। बीते तीन मार्च को एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते 17 मई को उसकी 15 वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई थी। कहा कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग बेटी हरियावाला में जाहिद के मकान में महिला के साथ रह रही है और उन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है। वह उसे जबरदस्ती देह व्यापार कराकर उसका गैंगरेप भी करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार ...