विकासनगर, फरवरी 27 -- सेलाकुई पुलिस ने थाने क्षेत्र से बिना बताए घर से लापता नाबालिग सहित दो को सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिस पर परिवारजनों ने पुलिस का आभार जताया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को सेलाकुई निवासी महिला ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना थाना सेलाकुई में दी थी। मामले की गंभीरता को पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, परिचितों से पूछताछ की और लगातार तलाश अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद युवती को हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। एक अन्य मामले में सेलाकुई निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम ने नाबालिग को मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.