काशीपुर, मई 13 -- काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी से एक 15 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मूल रूप से ग्राम अहमदाबाद तहसील टांडा, रामपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को उनके ही गांव का रहने वाला युवक फोन करके लगातार परेशान करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अपनी पुत्री को ग्राम बरखेड़ी स्थित उसकी मौसी के घर भेज दिया था। उन्होंने बताया कि 9 मई की रात उनकी पुत्री घर से शौचालय जाने के बहाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों ने उसका बैग चेक किया, तो उसमें एक मोबाइल फोन मिला। फोन...