बगहा, मई 3 -- सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाने में छठी की छात्रा के साथ घटी सामूहिक दुष्कर्म में तीन लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर लाइन परसा गांव के सलीम गद्दी उर्फ बाल ठाकरे ,रईस गद्दी पिता अनारुल गद्दी व राजू राम को आरोपित करते हुए सलीम को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम में मेरी नाबालिक पुत्री अपने घर से चॉकलेट लेने के लिए दुकान पर गई थी। लेकिन काफी समय बाद खोजबीन करने पर लगभग नौ बजे रात में उससे भेंट हुई। यह भी पढ़ें- नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म तीन पर केस दर्ज जख्मी हालत में उसने बताया कि पीछे से तीन व्यक्ति बाइक से आकर मुझे जबर्दस्ती उठा लिया। और नदी किनारे बासवारी के पास सलीम ग...