लखीसराय, फरवरी 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान डीटीओ, ईओ, एमवीआई तथा पुलिस बल के साथ विद्यापीठ से लेकर बड़ी दुर्गा स्थान तक पैदल मार्च किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की गई। पैदल मार्च के दौरान सड़क किनारे अवैध और अव्यवस्थित रूप से खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया। कई स्थानों पर सड़क पर ही पार्किंग कर दिए जाने के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। इसके साथ ही फल और सब्जी विक्रेताओं को भ...