नाबालिग वाहन चालकों पर होगी सख्ती, अभिभावकों पर 25 हजार तक जुर्माना
गया, मई 20 -- गया जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिले में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को शहर के डेल्हा, कुजापी, सिकड़िया मोड़ आदि स्थानों में चलाये गए अभियान के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और नाबालिगों को वाहन नहीं देने की अपील की गई है। वाहनों की जांच सह जागरूकता अभियान के दौरान बताया गया कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो उसके अभिभावकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत माता-पिता या वाहन मालिक पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा वाहन का रजिस्ट्रेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.