देवघर, मार्च 23 -- देवघर,प्रतिनिधि सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। पांच नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ वाहन जब्त किया गया। पकड़े गए वाहन चालकों में कुंडा थाना क्षेत्र के चिरधनियां, सारवां थाना क्षेत्र के दौंदिया और कुंडा थाना क्षेत्र के बैजकुरा गांव निवासी शामिल हैं। सभी की उम्र 17 वर्ष से कम है। कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और सड़क पर सुरक्षा जोखिम बढ़ाने की घटनाओं को रोकना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.