बरेली, जून 17 -- भमोरा। महिला का भाई उसकी नाबालिग ननद को ले गया। किशोरी के भाई ने अपने साले पर मुकदमा दर्ज कराया है।सरदारनगर के गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी ससुराल और ननिहाल थाना खुदागंज शाहजहांपुर के गांव खिरिया में है। उसके साले अंकित का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि 13 जून को अंकित उसकी नाबालिग 14 वर्ष की बहन को ले गया। पुलिस ने ग्रामीण की ओर से अंकित पर किशोरी को ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं। मामला प्रेम प्रसंग का है। किशोरी को बरामद करने को तलाश शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी युवक ने किशोरी को किया अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...