दरभंगा, फरवरी 7 -- कमतौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से गत 28 जनवरी की शाम करीब सात बजे घर से किराना दुकान का सामान लाने गयी एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर लड़की के पिता ने कमतौल थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें कुम्हरौली के मो. सितारे, उसके भाई मो. चमन, मो. अनवर व माता-पिता सहित पांच को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री घर से किराना का सामान लाने के लिए गयी थी। वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गयी। उसी दौरान पता चला कि मो. सितारे नदाफ जो शादीशुदा व बाल बच्चेदार है, उसने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। जब इसकी शिकायत करने मो. सितारे के घर पर गए तो नामजदों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कहा कि उसके बेटे ने जो कुछ भी किया है सोच-समझकर किया है, तुम्हें जो करना है कर लो। उसने प्राथमिकी ...