मधुबनी, मार्च 15 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर अपहृता में दो नामजद एवं चार अज्ञात के विरुद्ध थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है।अपहृता के पिता के द्वारा थाने में दिए आवेदन में उल्लेखित विवरण के अनुसार 12 मार्च को रात करीब दो बजे थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी मो अल्लाउद्दीन के पुत्र 35 वर्षीय नुरहसन एवं 30 वर्षीय मो अशरफ सहित चार अन्य लोगो के द्वारा घर में घुसकर लड़की का मुंह दबाकर दुष्कर्म की नीयत से अपहरण कर लिया गया। लड़की के पिता ने कहा है कि नुरहसन चार शादी कर चुका है और उनके 13 बच्चे है।आरोपी दोनो भाई नशेड़ी किस्म का आदमी है।थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि थाना में मामला दर्ज लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...