मधेपुरा, अप्रैल 29 -- उदाकिशुनगंज । गोरपार गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में थाना में आवेदन दिया गया है। लड़की के पिता ने उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देकर नगर परिषद क्षेत्र के छह लोगों पर आपहरण करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में लड़की के पिता ने कहा कि सोमवार को करीब एक बजे दिन में उसकी पुत्री को बहला- फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद उसने अपने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की लेकिन पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...