समस्तीपुर, जनवरी 29 -- विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में नामजद आरोपी अभिजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 16 अगस्त 2025 का है। उक्त नाबालिग जब कोचिंग पढ़ने गई थी तो उक्त आरोपित ने उसका अपहरण कर घर में रखा था। इस संबंध में अपहृता के अभिभावक जब पूछताछ करने व समझाने बुझाने गये तो गाली गलौज करते हुये जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले को लेकर नाबालिग अपहृता की मां ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें अभिजीत कुमार सहित उसके परिवार के अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...