अररिया, जून 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के के मामले में आरोपी कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा वार्ड संख्या पांच निवासी बालकृष्ण महतो पिता तेज नारायण महतो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानेदार राजू कुमार ने बताया कि कुआड़ी थाना क्षेत्र के पहुंसी पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी उपेन्द्र सिंह की 17 वर्षीया बेटी प्रिया कुमारी को कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बलचंदा वार्ड संख्या 5 निवासी बालकृष्ण महतो पिता स्व तेज नारायण महतो ने 22 अप्रैल की शाम हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए पेड़ से लटका दिया। 23 अप्रैल की सुबह शव बरामद हुआ। बाद में लड़की के पिता उपेन्द्र सिंह ने बालकृष्ण महतो पर साथियों साथ मिलकर प्रिया कुमारी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथम...