दरभंगा, अप्रैल 28 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाना क्षेत्र में एक ही नाबालिग लड़की के दोबारा अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व में दर्ज मामले में बरामद अपहृता के पिता ने शनिवार देर रात नई प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में उन्होंने कुम्हरौली गांव निवासी चमन नदाफ, मो. सितारे नदाफ, मो. इमरान नदाफ एवं गोनू नदाफ को नामजद किया है। बताया गया है कि गत 25 अप्रैल की रात घर से निकली नाबालिग लड़की को चारपहिया वाहन से अगवा कर लिया गया। पूर्व में भी इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने मो. जमाहिर नदाफ एवं मो. अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 22 अप्रैल को न्यायालय ने नाबालिग को उसके पिता को सौंपा था। मामले की जांच विजय कुमार कररहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.