मोतिहारी, फरवरी 24 -- हरसिद्धि । थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना को दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री शाम के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और आसपास खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों से पूछताछ की गई। इसी दौरान जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को घीवाढार गांव निवासी सदाम आलम उर्फ युसूफ आलम, सहमद आलम, सलमान आलम, महफूज आलम तथा इमरान आलम अपने साथ लेकर भाग गए हैं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब वह अजीज मियां के घर पूछताछ करने पहुंची तो आरोपितों ...