हरिद्वार, जनवरी 28 -- सिडकुल थाना क्षेत्रत्र से 13 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने शिकायत कर बताया कि रविवार की सुबह किशोरी बिना बताए कहीं चली गई है। रिश्तेदारों और अन्य जगह तलाश करने पर भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका है। जिसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...