गोरखपुर, मई 21 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक, 17 मई की रात करीब नौ बजे जंगल सुभान अली बेलवां के खोड़हवा टोला निवासी क्रिश भारती किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...