गोरखपुर, जून 25 -- हरनही। खजनी थाना क्षेत्र की उनवल पुलिस चौकी अंतर्गत कस्बे से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर से निकलने के बाद लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवती के पिता ने खजनी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन 24 घंटे बाद भी किशोरी के नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच उनवल चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह कर रहे हैं और किशोरी की तलाश तेज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...