गिरडीह, अप्रैल 3 -- गांडेय। गांडेय अंचल की अहिल्यापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़के को छेड़खानी, जातिसूचक शब्द का प्रयोग और बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में गुरुवार को बाल सुधार गृह हजारीबाग भेजा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अहिल्यापुर बाजार से वापस अपने घर जा रही थी। इस क्रम में रास्ते में एक नाबालिग लड़के ने युवती के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और लड़के को पकड़कर अहिल्यापुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजने की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...