गिरडीह, अगस्त 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में पीड़िता की दादी की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ निवासी विशाल कुमार है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि तीन माह पूर्व उनकी पोती के साथ विशाल ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। 14 अगस्त की संध्या सात बजे शाम घर पर कोई नहीं था। उनक...