पलामू, अप्रैल 2 -- सतबरवा। पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया लड़की गत 19 जनवरी से लापता है। परेशान लड़की की मां ने सतबरवा थाना में गांव के ही एक युवक के खिलाफ लड़की को भगाकर ले जाने का आरोपी लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। आवेदन के आधार पर सतबरवा थाना की पुलिस प्राथमिकी कर लड़की को ढूंढने का प्रयास तेज कर दी है। थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावित ठहरने वाले जगहों पर छापामारी भी की गई। गायब होने के दो दिन पहले से ही दोनों का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...