सोनभद्र, जून 30 -- शक्तिनगर। शक्ति नगर थाना अंतर्गत राज किशन बस्ती में एक नाबालिग लड़की ने छत की बल्ली से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली। थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि सोमवार की रात रानी सिंह पुत्री बहादुर सिंह निवासी राजकिशन कॉलोनी पहाड़ी बस्ती ने अज्ञात कारणों से अपने घर में शीट की बल्ली के सहारे साड़ी के फंदे से झूलकर जान दे दी। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम को ड्यूटी चले गए थे इस बीच लड़की घर के अंदर चली गई काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा तो बल्ली के सहारे पुत्री रानी सिंह लटक रही थी। आनन फानन में लोगों ने संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि रवाना कर दिया है।

हिंदी हिन...