गया, जून 24 -- रौशनगंज थाने के भरारी स्थान गांव में बुधवार को एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, भरारी स्थान के रामप्रवेश यादव की पुत्री घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। बताया जाता है कि घटना के समय लड़की के माता-पिता खेती-बाड़ी के कार्य से घर से बाहर गए हुए थे, जब परिजन वापस घर आए तो कमरे में बेटी फंदे से झूल रही थी। रौशनगंज थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया।थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में पसरा मातम अनु राजा ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है या हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...