बक्सर, जून 10 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर जिले की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक वह फिलहाल बक्सर शहर के एक मुहल्ले में किराये पर रहती है। बीते सोमवार को उसकी 15 वर्षीया बेटी बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घर से जाते समय वह अपने साथ दस हजार रुपया नकद और तीस हजार रुपये का सोने का झुमका भी ले गई। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की दो दिनों से लापता, पड़ोसी युवक पर केस महिला ने टाउन थाना में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए बेटी को शीघ्र ढूंढने की गुहार लगाई है। (बक्सर से मनोज सिंह) यह भी पढ़ें- घास लेन...