सोनभद्र, जनवरी 3 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को अटलनगर औड़ी के टोला सुभाषनगर निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगा उसकी तलाश की गुहार लगायी है। अनपरा पुलिस ने आरोपी युवक मो मुस्तफा पुत्र हारून निवासी अटलनगर के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 137 (2)में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस सरगर्मी से लगी है। शीघ्र ही उसकी बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.