संवाददाता, नवम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश के भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के चकवा महावीर मंदिर स्थित तालाब में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक को ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने एक दिन पहले पूछताछ के लिए बुलाया था। शनिवार शाम कोतवाली से बिना किसी को बताए युवक निकल गया था। ऐसे में सुबह शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मामला संज्ञान में आते ही घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एसपी के मुताबिक मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी 23 वर्षीय सूर्यभान यादव पुत्र संजय यादव को दो दिन पहले एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। इस बीच वह बिना बताए शनिवार शाम कोतवाली से निकल गया था। रात करीब दस बजे चकवा ड्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.